नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनता है: जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक
-
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नजरबाग प्रांगण में हुआ जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
-
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर आज स्थानीय नजरबाग प्रांगण में जिला स्तरीय सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
तत्पश्चात जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की दिशा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनता है तथा सभी नागरिकों को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम में श्रीमती सरोज राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने की प्रक्रिया है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं एवं विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित योग करने का आह्वान किया।
सांसद प्रतिनिधि श्री अनुराग वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है तथा आज विश्व के अनेक देशों में योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं जबलपुर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा योग दिवस पर दिए गए उद्बोधन का लाइव प्रसारण देखा एवं सुना गया।
कार्यक्रम का संचालन श्री वीरेन्द्र चंसौरिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री अभय सिंह यादव, श्री अभिषेक खरे रानू, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई, जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अंजली शर्मा, सीएमओ नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ श्री ओमपाल सिंह भदौरिया,सहित अधिकारीगण, कर्मचारीगण, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों ने एक साथ सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।
Jansampark Madhya Pradesh
Hari Shankar Khatik
Saroj Rajput
Collector Tikamgarh
SP Tikamgarh
#InternationalYogaDay
#YogaForHealthyAgeing
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgrah
39 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026