तेंदूखेड़ा: तेंदूखेड़ा स्कूल का खेल मैदान पटाखों के कचरे से भरा, मवेशियों की सुरक्षा पर खतरा
तेंदूखेड़ा। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में दीपावली पर लगी पटाखों की दुकानों के हटने के बाद बड़ी मात्रा में खाली पैकेट, प्लास्टिक और अन्य कचरा बिखरा पड़ा है। मैदान में मवेशी भी कचरे के बीच घूमते और उसे खाते नजर आ रहे हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर खतरा बना।