जतारा: जतारा मंडी:खाद वितरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त! जतारा मंडी में बंद POS मशीनें तत्काल चालू कराने के निर्देश
जतारा मंडी स्थित खाद वितरण केंद्र का कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने POS मशीनें बंद होने की शिकायत की। कलेक्टर ने तत्काल मशीनें चालू कराने और किसानों को आसानी से खाद उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर आ रही समस्या ई-विकास प्रणाली के माध्यम से खाद बुकिंग के कारण सामने आ रही है।