पुपरी: पुपरी नगर परिषद कार्यालय में स्थानांतरित डीएम रिची पांडेय का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
पुपरी स्थित नगर परिषद कार्यालय में गुरुवार की शाम 6 बजे स्थानांतरित डीएम रिची पांडेय का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित की गई। इस मौके पर एसडीओ गौरव कुमार, डीएसपी सुनीता कुमारी, नगर परिषद के सभापति ब्रजेश कुमार जालान, उप सभापति जय प्रकाश, कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल ने डीएम रिची पांडेय को बुके, अंगवस्त्र, उपहार आदि भेंट कर सम्मान के साथ विदाई दी।