कोडरमा: स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में उपायुक्त ने बच्चों की उपस्थिति, नामांकन और शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा की
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की स्टीयरिंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विद्यालयों की उपस्थिति, नामांकन, शैक्षणिक गतिविधियों और विभिन्न शैक्षिक योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।