कोडरमा: गुमो में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाया
उपायुक्त ऋतुराज ने सरकारी जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपर समाहर्त्ता की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय विशेष दल का गठन किया है। यह दल जिले के विभिन्न अंचलों में सरकारी भूमि की सीमांकन कर, अतिक्रमित भू-खंडों की सूची संबंधित अंचल अधिकारियों को सौंपेगा।