कोडरमा: कोडरमा जिला प्रशासन और इंपैक्ट इंडिया के शिविर में 6 लोगों की मुफ्त प्लास्टिक सर्जरी
शिविर में 12 लोगों ने प्लास्टिक सर्जरी सेवाओं हेतु पंजीकरण कराया,वहीं पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक सेवाओं के लिए 51 लोगों का पंजीकरण हुआ। विकृत अंगों के लिए सहायक यंत्र का वितरण भी शिविर में किया गया, इस दौरान 27 लाभार्थियों के बीच 73 सहायक यंत्र का वितरण कर उन्हें राहत दी गई। वहीं 18 वर्ष से कम आयु के 06 लोगों का सफलतापूर्वक प्लास्टिक सर्जरी सम्पन्न हुई।