कोडरमा: समाहरणालय में उपायुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन और जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में कई दिशा निर्देश दिए
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता समिति की एक अहम समीक्षा बैठक आज समाहरणालय सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त श्री ऋतुराज ने की। इस दौरान दोनों योजनाओं के अंतर्गत चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।