कोडरमा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में यूटिलिटी टास्क फोर्स की बैठक संपन्न
कोडरमा समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में UTILITY टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन गुरुवार को 12 बजे किया गया। बैठक में आमजन से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं पेयजल, विद्युत, सड़क, भवन निर्माण व स्वच्छता से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।