कनवास: दरा घाटी में रेलवे अंडरपास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, दूसरी लोहे की गडर सफलतापूर्वक डाली गई
Kanwas, Kota | May 19, 2026 दरा घाटी में रेलवे अंडरपास निर्माण कार्य अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंगलवार को रेलवे अधिकारियों और निर्माण एजेंसी की टीम ने ट्रेन संचालन तथा एनएच-52 पर वाहनों का ब्लॉक लेकर दूसरी भारी लोहे की गडर सफलतापूर्वक स्थापित कर दी। गडर डालने का यह कार्य तकनीकी रूप से काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था, जिसे अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त मेहनत से पूरा किया गया।