गुमला: कब्रिस्तान विवाद: चंदे को लेकर भिड़े दो गुट, 3 FIR, 29 नामजद; अधिवक्ता पर ₹8500 छीनने का आरोप
Gumla, Gumla | Oct 2, 2026 शहर के घाटो बगीचा स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान में 30 सितंबर की रात चंदे की राशि को लेकर हुए विवाद में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं, अधिवक्ता मो. तौफिक आलम ने छह नामजद समेत 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश, 8500 रुपये छीनने और धमकी देने का आरोप लगाया है।