चांडिल: चौका कांड्रा जर्जर रोड के पुनर्निर्माण के लिए बाजार समिति चौका ने उपायुक्त एवं डीटीओ को ज्ञापन सौंपा
चौका कांड्रा जर्जर टोल रोड को पुनर्निर्माण के लिए मंगलवार दोपहर को उपायुक्त एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को बाजार समिति चौका ने एक ज्ञापन सौंपा।जिसमें बताया गया कि चौका कांड्रा टोल रोड विगत 1 साल से बहुत अधिक जर्जर हालत में है।रोड पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए है।जिससे अक्सर भारी वाहन फंसते है तथा रोड जाम होते है।बरसात में बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहें है।