पुपरी: दुर्गा पूजा के मद्देनजर नानपुर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया
दुर्गा पूजा को लेकर नानपुर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर शनिवार को 4 बजे दिन में एसडीओ गौरव कुमार व एएसपी सह डीएसपी सुनीता कुमारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मौके पर एसडीओ श्री कुमार ने लोगो से आपसी भाईचारा व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा को मनाने की अपील लोगो से की है।