कोटद्वार: क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल ने कोतवाली कोटद्वार का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा बुधवार दोपहर 2 बजे कोतवाली कोटद्वार का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम सीओ द्वारा गार्द का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात कोतवाली में रखी सरकारी सम्पत्ति,थाना परिसर का निरीक्षण किया गया। थाना मालखाना का निरीक्षण करते हुए लंबित मालों का यथाशीघ्र निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया।