कोटद्वार: कोटद्वार पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोरों को चोरी के माल के साथ किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवर ने सोमवार शाम 5 बजे बताया कि अवर अभियन्ता लो.नि.वि. दुगड्डा संजय कुमार द्वारा कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायती पत्र दिया कि मालनी नदी के पास खड़े सरकारी रोड रोलर के पहिए को किसी अज्ञात द्वारा चोरी कर लिया है। साथ ही कुलदीप कुमार निवासी गोविन्द नगर द्वारा शिकायती पत्र दिया कि BEL रोड निकट आनंदम अस्पताल से उनके सेटरिंग की चोरी की है