कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार बालाजी मंदिर सेवक समिति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कोटद्वार बालाजी मंदिर सेवक समिति द्वारा आयोजित सामुहिक विवाह समारोह में रविवार दोपहर 2 बजे विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने पहुंचकर वर वधू को आशीर्वाद दिया। ऋतु खण्डूडी ने बताया कि बालाजी मंदिर समिति द्वारा लगातार समाज में रहकर सामाजिक कार्य किए जाते रहे है उन्होंने बताया आज समिति द्वारा बालाजी मंदिर के प्रांगण में दो नव जोड़ो की सामुहिक विवाह किया जा रहा है।