कोटद्वार: कोटद्वार स्थित गढ़वाल मोटर्स ऑनर यूनियन लिमिटेड के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने किया प्रतिभाग
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने सोमवार शाम 5 बजे कोटद्वार स्थित गढ़वाल मोटर्स ऑनर यूनियन (GMOU) लिमिटेड के सभागार में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम यूनियन के नवगठित संचालक मंडल के गठन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।