*जी.वी.एम. कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मना विश्व ओज़ोन दिवस, बच्चों ने मॉडल और पोस्टर से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
*जनपद बस्ती, 16 सितंबर।* आज विश्व ओज़ोन दिवस के अवसर पर जी.वी.एम. कॉन्वेंट स्कूल, बस्ती में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और ओज़ोन परत के संरक्षण को लेकर विभिन्न प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि *डॉ. रीना पाठक (प्राचार्या, के.डी.सी.)* द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने ओज़ोन परत के महत्व, उसके क्षरण के कारणों और संरक्षण के उपायों पर आधारित आकर्षक पोस्टर, मॉडल और भाषण प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को जागरूक किया।
मुख्य अतिथि डॉ. रीना पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि ओज़ोन परत धरती के लिए एक सुरक्षा कवच के समान है, जो हमें सूर्य की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाती है। इसे बचाने के लिए हमें अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयास जैसे वृक्षारोपण, कम से कम ए.सी. व रेफ्रिजरेटर के हानिकारक गैसों का उपयोग और पर्यावरण के अनुकूल आदतों को अपनाना होगा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा बनाए गए सुंदर मॉडलों की प्रदर्शनी रही, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें *अंशिका, प्रियांश और सादिया* ने अपने ओजस्वी भाषण से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
*प्रथम स्थान -* हर्षिता एंड ग्रुप और जानवी एंड ग्रुप
*द्वितीय स्थान -* अविका एंड ग्रुप और आकाश एंड ग्रुप
*तृतीय स्थान -* जय एंड ग्रुप और हर्ष एंड ग्रुप
कार्यक्रम का सफल संचालन *राकेश श्रीवास्तव एवं साकेत मिश्रा* ने किया। इस अवसर पर राकेश, साकेत, सना, नीरज, अलीशा, राजेश, गिरीश, मनीष, अनूप, अमन, सावित्री, महिमा समेत स्कूल के समस्त शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 16, 2026