Cyber Smart Tuesday के अवसर पर गर्ल्स हाई स्कूल, किशनगंज में 'साइबर जागरूकता कार्यक्रम' आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल/लिंक, OTP एवं बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया की सुरक्षित उपयोगिता तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
छात्राओं को जागरूक करते हुए साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने, अपनी व्यक्तिगत एवं वित्तीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने तथा किसी भी साइबर घटना की तत्काल शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया।
सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • साइबर अपराध से बचें
किशनगंज पुलिस — आपकी सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर।