फतेहाबाद: फतेहाबाद तहसील मुख्यालय पर वृद्ध को सपेरे की पिटारी से सांप ने काटा, मचा हड़कंप, आगरा रेफर
फतेहाबाद तहसील मुख्यालय पर उसे समय अफरा तफरी मच गई जब एक वृद्ध ने सपेरे की पिटारी में बैठे सांप को जब देखा तो सर्प ने उसके दोनों हाथों में काट लिया। गंभीर अवस्था में वृद्ध रमेश चंद्र पुत्र बेताल सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर अवस्था में उसे आगरा रेफर कर दिया गया है । जहां वृद्ध का उपचार किया जा रहा है।