फतेहाबाद: फतेहाबाद के मंदिर श्री बिहारी जी महाराज में दधीलीला कमेटी की बैठक संपन्न, आनंद गुप्ता बने अध्यक्ष
फतेहाबाद के मंदिर श्री बिहारी जी महाराज में दधीलीला कमेटी की बैठक बुधवार रात 9:00 बजे संपन्न हुई। इस दौरान नई कार्यकारिणी के लिए आनंद गुप्ता को नया अध्यक्ष बनाया गया। मेले के संचालन के लिए बनाई गई कमेटी के दौरान बड़ी संख्या में संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष मौजूद रहे।