फतेहाबाद: डौकी पुलिस ने बिसारना अंडरपास से मोबाइल छीनने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
थानाध्यक्ष डौकी योगेश कुमार मंगलवार सुबह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गस्त के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मोबाइल फोन की छिनेती करने वाले दो आरोपी आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड बिशारना के पास अंडरपास के पास खड़े हैं। थानाध्यक्ष डौकी पुलिस बल के साथ मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंच कर दो लोगों को दबोच लिया गया।तमंचा कारतूस बरामद किया।