फतेहाबाद: फतेहाबाद के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका पर गोष्ठी संपन्न
फतेहाबाद में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किये । इस दौरान प्रशासनिक प्राचार्य प्रो० डॉ० अरूणा त्रिपाठी ने कहा कि हमें आजादी दिलाने में सहयोग करने वाले वीरों को नमन करना चाहिए