फतेहाबाद: डौकी के ग्राम मल्हेला राजपूत के पास ई-रिक्शा में लगी आग, खाक हुआ ई-रिक्शा, वीडियो हुआ वायरल
डौकी के ग्राम कोलारी निवासी पंकज सविता पुत्र माधव सिंह एक ई रिक्शा चालक है। सोमवार देर रात वह अपने ई रिक्शा को लेकर आगरा से अपने गांव लौट रहा था। फतेहाबाद आगरा मार्ग पर डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हेला राजपूत के पास अचानक से ई-रिक्शा में आग लग गई देखते ही देखते ई रिक्शा को आग ने अपने आगोश में ले लिया। घटना की जानकारी पीड़ित द्वारा फायर ब्रिगेड को दी गई।