पुष्कर: मेले में RDX और एलेक्स घोड़े का जलवा ,कीमत है 5-5 करोड़
( अजमेर न्यूज़)
तीर्थनगरी पुष्कर के विश्व प्रसिद्ध पशु मेले में एक से एक जानवर बिक्री के लिए आए हुए हैं । इनमें से घोड़ों का जलवा अलग ही नजर आ रहा है । वहीं महाराष्ट्र से आए 68.5 इंच ऊंचे आरडीएक्स और एलेक्स लोगों को खासा आकृषित कर रहे हैं ।
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले में पशुओं की आवक लगातार बढ़ रही है । जहाँ पशुओं की खरीददारी हो रही है तो वहीं कई शौकीन पशुपालक अपने पशुओं को मेले में प्रदर्शित कर इनाम जीतने के लिए भी लेकर आए हैं । ऐसे सजे धजे घोड़े, ऊँट, गाय और बैल भी मेले में लोगों को आकृषित कर रहे हैं ।
मेले में महाराष्ट्र से मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा आरडीएक्स भी पहुँचा है जिसकी ऊँचाई 68.5 इंच है जो देखने में ही खासा अच्छा लग रहा है और लोग इसे देखने और उसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ रहे हैं । आकर्षक कद-काठी और वाले इस घोड़े को देखने के लिए पशुपालकों के साथ मेले में आने वाले लोग भी उत्सुक नजर आ रहे हैं। मालिक से जब बात की तो उन्होंने बताया कि आरडीएक्स बचपन से ही काफी प्रभावशाली रहा इसके चलते ही इसका नाम आरडीएक्स रखा।
वहीं 10 साल के मारवाड़ी नस्ल के घोड़े एलेक्स ने भी मेले में जलवा बिखेर रखा है । 65 इंच ऊंचाई वाले इस घोड़े की शारीरिक बनावट और आकर्षक चाल लोगों को खासा प्रभावित कर रही है। इसकी कीमत भी काफी चर्चा में है। पशुपालक इसकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बता रहे हैं।
मेले में इस बार भी कई पशु आए हैं लेकिन आरडीएक्स और एलेक्स अपनी शारीरिक बनावट और कद काठी चाल से सबको आकर्षित कर रहे हैं ।
( अजमेर न्यूज़)
9351087614
#ajmer #pushkar #news #animallovers #horse #kalakanta #maharashtra #studdfarm #pashumela
Ajmer, Ajmer | Nov 14, 2026