गभाना: पिसावा में गोठनी मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो महिलाओं समेत तीन की हुई मौत
पिसावा क्षेत्र में गांव शाहपुर के पास पिसावा-गोठनी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा शनिवार को दोपहर में उस समय हुआ जब शाहपुर निवासी अजीत अपनी पत्नी ममता और सलहज खुशी के साथ बाइक से जहांगीरपुर जा रहे थे। सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।