गभाना: गभाना क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया
तहसील क्षेत्र के कस्बा गभाना, चंडौस, पिसावा में सुबह से ही बाजारों में रौनक देखने को मिली, जहां राखी, मिठाइयों और उपहारों की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ी। वहीं बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा का वचन निभाने का संकल्प दोहराया।