गभाना: गभाना क्षेत्र में हाईवे महरावल पुल पर अज्ञात वाहन से बाइक टकराई, मैनपुरी के दो युवकों की हुई मौत
थाना गभाना क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर हाईवे पर महरावल पुल से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मैनपुरी के गांव ककरारा निवासी पिंकू उर्फ परमजीत और दीपक के रूप में हुई है। दोनों नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और रक्षाबंधन मनाने के लिए घर लौट रहे थे।