गभाना: गभाना टोल प्लाजा पर शनिवार को लगा कई किलोमीटर का जाम, बहनों को रक्षाबंधन पर भाइयों के घर जाने में हुई परेशानी
दिल्ली-कानपुर हाईवे गभाना टोल प्लाजा पर शनिवार को कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे रक्षाबंधन के दिन बहनों को अपने भाइयों के घर पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को सुबह सात बजे से ही टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो शाम को पांच बजे तक बढ़कर कई किलोमीटर तक पहुंच गईं।