गभाना: गभाना क्षेत्र के एक गांव में मायका आई महिला को युवक ने भगा ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
थाना गभाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने शुक्रवार को थाना में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसने अपने बेटी की शादी दो माह पूर्व एक गांव में की थी। विगत 2 अगस्त को वह बेटी को उसकी ससुराल से घर बुलाकर लाया था। 3 अगस्त को गांव का ही एक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उनका आरोप है कि बेटी घर से 20 हजार रुपए की नकदी व ज्वैलरी साथ ले गई है।