गभाना: पिसावा पुलिस ने एक शातिर चोर को अवैध असलाह समेत किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की स्कूटी और बिक्की बरामद
इंस्पेक्टर पिसावा उदयभान सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर रात में पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गस्त कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कस्बा में राजा साहब के बाग के रास्ते से एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना मोहित पुत्र राजू निवासी रामबाग कालोनी नियर हाऊसिंग बोर्ड ,जैन मंदिर के पास पलवल हरियाण बताया।