हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हुई हथियारबंद डकैती के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक यश सिडाना, अमनदीप सिंह, शिवराज सिंह और अफजल मलिक को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चार तमंचे, सात जिंदा कारतूस, 18 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त क्रेटा व स्कॉर्पियो वाहन बरामद किए गए हैं। इससे पहले मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
#Haldwani #HaldwaniNews #NainitalNews #UttarakhandNews #HaldwaniRobbery #RobberyCase #CrimeNews #CrimeUpdate #UttarakhandPolice #NainitalPolice #PoliceAction #BreakingNews #LatestNews #CrimeNewsIndia #LawAndOrder #NewsReels #HindiNews #HaldwaniExpressNews