बिजावर: बिजावर में विधायक राजेश बब्लू शुक्ला ने किया ध्वजारोहण, वीर स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह करीब 9 बजे बिजावर स्थित लोक सेवा केंद्र में बिजावर विधायक राजेश बब्लू शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक एवं मंगलमय शुभकामनाएं दीं। विधायक राजेश बब्लू शुक्ला ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।