घर से ड्यूटी के लिए निकला युवक सुबह कॉलेज परिसर में मिला शव! आखिर रातभर क्या हुआ था? चंदौली से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। 😢
शहाबगंज थाना क्षेत्र के कनेरा गांव निवासी अस्पतालकर्मी पंकज चौबे मंगलवार को घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। रात करीब 8 बजे उन्होंने मां से फोन पर घर आने की बात भी कही थी,लेकिन इसके बाद वह घर नहीं पहुंचे।
परिजन पूरी रात उनकी तलाश करते रहे। इसी बीच बुधवार सुबह मुगलसराय क्षेत्र के विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय परिसर के एक कमरे में उनका शव मिलने की खबर आई।
बताया जा रहा है कि शव की हालत देखकर परिजन भी सन्न रह गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
आखिर पंकज चौबे के साथ रात में क्या हुआ? वह कॉलेज परिसर के कमरे तक कैसे पहुंचे? मौत की वजह क्या है और उस रात की पूरी कहानी क्या थी?
ये ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से ही सामने आएगा। एक परिवार ने अपना बेटा खो दिया, मां की उम्मीदें टूट गईं और घर में मातम पसरा है।
पुलिस से मांग है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच हो,हर पहलू की पड़ताल हो और परिवार को सच्चाई पता चले। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें🙏
#Chandauli #Mughalsarai #ChandauliNews #CrimeNews