पथरगामा: पथरगामा में एक लाइसेंस पर कई जगह पटाखा बेचने का आरोप, लाइसेंसधारी दुकानदारों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की
प्रखंड क्षेत्र में दीपावली पर्व के अवसर पर प्रखंड प्रशासन की ओर से 30 लाइसेंस धारी दुकानदारों को पटाखा बेचने की अनुमति दी गई है। प्रशासन ने सभी लाइसेंस धारी दुकानदारों को अपनी दुकान के सामने अग्निशमन यंत्र बालू से भरी बाल्टी एवं पानी रखने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।