गुरुवार को 5 बजकर 15 मिनट पर पथरगामा थाना मोड़ के पास जिला के वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस पदाधिकारी ज्योति तिवारी एवं मनोज कुमार पुलिस जवान के साथ थाना मोड पहुंचे जहां उन्होंने एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया इस अभियान में सभी गाड़ी के डिक्की की जांच के अलावे कागजातों की जांच की गई।