उतरौला: आगामी त्योहारों को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु थाना उतरौला में पीस कमेटी की बैठक की गई
9 मार्च रविवार 4 बजे आगामी त्योहारों होली व ईद-उल-फितर को शान्ति,सौहार्दपूर्ण सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी एवं थानाध्यक्ष द्वारा थाना परिसर में क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों ग्राम प्रधान धर्मगुरुओं डी0जे0 संचालकों एवं ग्राम प्रहरियों के साथ पीस कमेटी बैठक की गई।बैठक में डी0जे0 संचालको को निर्देश दिया गया।