उतरौला: थाना श्री दत्तगंज में डीएम एवं एसपी ने समाधान दिवस में सुनी जन समस्याएं
8 मार्च शनिवार 11 बजे जिलाधिकारी पवन अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा थाना श्रीदत्तगंज में आयोजित थाना समाधान दिवस पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया। उनके द्वारा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।