उतरौला: थाना श्री दत्त गंज में आगामी त्योहारों को शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पीस कमेटी की बैठक की गई
8 मार्च शनिवार 4 बजे थाना श्री दत्त गंज में आगामी त्योहारों होली व ईद-उल-फितर को शान्ति,सौहार्दपूर्ण सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों /ग्राम प्रधान/ धर्मगुरुओं/ डी0जे0 संचालकों एवं ग्राम प्रहरियों के साथ पीस कमेटी/बैठक की गई। बैठक में डी0 जे0 संचालको को मानक के अनुसार डी0 जे0 बजाने व किसी भी प्रकार के अभद्र गाना न बजाने को कहा।