उतरौला: उतरौला थाना क्षेत्र के बैंकों में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस ने किया आकस्मिक चेकिंग
7 मार्च शुक्रवार दोपहर 12:00 थाना क्षेत्र उतरौला के विभिन्न बैंकों में सुरक्षा की दृष्टिगत पुलिस द्वारा आकस्मिक चेकिंग की गई। पुलिस द्वारा बैंक के अंदर एवं बाहर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई। बैंक में मौजूद लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाव के बारे में जानकारी दी गई सुरक्षा के दृष्टिगत बैंक कर्मियों से भी वार्ता किया गया।