उतरौला: उतरौला थाना पुलिस टीम ने चोरी के वांछित अभियुक्त को मनोहरा पुर, गोंडा से किया गिरफ्तार
08 मार्च शनिवार 5 बजे कोतवाली उतरौला पुलिस टीम द्वारा चोरी के मामले से संबंधित वांछित अभियुक्त सूरज मिश्र पुत्र हनुमन्त मिश्र निवासी मनोहरापुर थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा को पचरुखी मनोहरापुर जनपद गोण्डा के पास से गिरफ्तार किया गया।पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया है।