पटना ग्रामीण: विदाई समारोह में छलका पटना के तत्कालीन SSP अवकाश कुमार का दर्द, गाया गाना- मुसाफिर हूं यारो...
पटना के तत्कालीन SSP अवकाश कुमार की विदाई समारोह का एक वीडियो मंगलवार की सुबह 11 बजे से सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अवकाश कुमार दिल को छू लेने वाला किशोर कुमार का एक गाना मुसाफ़िर हूँ यारो न घर है न ठिकाना गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि सरकार ने महज 6 महीने के कार्यकाल में ही उन्हें पटना SSP के पद से हटा दिया गया।