पटना ग्रामीण: जेडी वूमेन'एस कॉलेज में एडमिशन कराने आई महिला से बाइक सवार बदमाशों ने ₹6 लाख की लॉकेट लूटी
राजबंशी नगर पुल के पास ई रिक्शा सवार महिला के गले से बाइक सवार दो अपराधियों ने लॉकेट छीन लिया। सोमवार शाम करीब 7:00 बजे पीड़ित महिला ने शास्त्री नगर थाने में लिखित आवेदन दिया है। महिला ने बताया कि वह अपनी बेटी का कॉलेज में एडमिशन कराने गई थी और राजबंशी नगर के हनुमान मंदिर के पास से उसने ई रिक्शा पड़ा था।