पटना ग्रामीण: पटना में RJD नेता तेजस्वी यादव ने नए पोर्टल लॉन्च के बाद मीडिया से की बात
पटना में सोमवार की शाम 6 बजे RJD नेता तेजस्वी यादव ने नए पोर्टल के लॉन्च पर मीडिया से बात करते हुए कहा, "जो भी पार्टी के लिए, पार्टी की विचारधारा के लिए, खास तौर पर नया बिहार बनाने के लिए स्वेच्छा से काम करना चाहते हैं वे इसके जरिए कर सकते हैं। बिहार में बेरोजगारी है, गरीबी है, पलायन है, प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है। सकारात्मक सोच के साथ नया बिहार बनाना है...