पटना ग्रामीण: डीजीपी विनय कुमार ने राज्य सरकार के नेताओं की तरह 2004 से 2024 के अपराध के आंकड़ों की तुलना की
बिहार पुलिस मुख्यालय में DGP विनय कुमार ने सोमवार शाम करीब 5:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान DGP विनय कुमार भी राज्य सरकार के नेताओं की तरह ही आंकड़े गिनवाते नजर आए। दरअसल चुनावी वर्ष को लेकर सत्ता पक्ष के नेता लगातार 2004 के पहले यानी की लालू के शासनकाल और उसके बाद यानी कि नीतीश सरकार में क्राइम के आंकड़ों की तुलना कर रहे हैं