तरहसी: चाकू मारकर बाइक लूटने वाला अपराधी सरैया मझगांवा में अमानत पुल से गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद
Tarhasi, Palamu | Jan 20, 2025 चाकू मारकर बाइक लूटने वाला इंटर डिस्ट्रिक्ट अपराधी वाहन जांच में सोमवार को गिरफ्तार किया गया। तरहसी थाना क्षेत्र के सरैया मझगांवा में अमानत पुल पर वाहन जांच में दोपहर 1 बजे गिरफ्तार किया गया। बाइक बरामद की गई। मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पतिला पाठकपगार के 19 वर्षीय पवन सिंह पिता अजय कुमार सिंह के रूप में हुई।