तरहसी: तरहसी-मनातू मुख्य पथ पर पदमा में दो बाइकों की टक्कर, महिला की मौत, पति-बहन घायल
Tarhasi, Palamu | Jan 15, 2025 तरहसी-मनातू मुख्य पथ पर पदमा में बुधवार को दो बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक बाइक पर सवार महिला की मौत हो गयी, जबकि उसके पति एवं बहन जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। तीनों एक बाइक पर सवार होकर लातेहार से बरूराशरीफ जा रहे थे। दूसरी बाइक पर सवार को हल्की चोट आयी है। सभी का स्थानीय स्तर पर इलाज किया गया।