तरहसी: 12 साल से फरार कसमार निवासी टेम्पो चालक गिरफ्तार, लेस्लीगंज में धक्का मारने के मामले में दर्ज हुई थी एफआईआर
Tarhasi, Palamu | Jan 19, 2025 तरहसी थाना क्षेत्र के कसमार निवासी टेम्पो चालक रविंद्र कुमार उर्फ अनूप कुमार पिता अर्जुन राम को रविवार शाम 5 बजे गिरफ्तार किया गया। वो 12 वर्ष से फरार चल रहा था। लेस्लीगंज में धक्का मारने को लेकर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में कसमार में कार्रवाई की गई।