तरहसी: पलामू में 20 से 24 जनवरी तक प्रखंड स्वास्थ्य मेला, डीसी ने सफल आयोजन के दिए निर्देश
Tarhasi, Palamu | Jan 16, 2025 स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं, कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने एवं बीमारियों की रोकथाम के लिए राज्य के सभी प्रखंडों में ‘प्रखंड स्वास्थ्य मेला’ 2025 का आयोजन किया जाना है। इसके तहत 20 से 24 जनवरी के बीच एक दिवसीय प्रखंड स्वास्थ्य मेला पलामू जिले के सभी प्रखंडो में आयोजित किया जायेगा।