तरहसी: एमआरएमसीएच में हेल्थ इनफॉरमेशन कियोस्क मशीन की सुविधाओं का नगर आयुक्त ने लिया जायजा
Tarhasi, Palamu | Jan 17, 2025 एमआरएमसीएच में लगी दो हेल्थ इनफॉरमेशन कियोस्क मशीन की नगर आयुक्त मो. जावेद हुसैन ने शुक्रवार शाम 4 बजे जांच की। मशीन के माध्यम से दी जाने वाली सुविधाओं को जाना। प्रक्रिया के तहत सभी महत्वपूर्ण जानकारी ली एवं मशीन को रोगियों के हित में बताया। बता दें कि पूर्व में दिए गए निर्देश के अलोक में हो रहे कार्यो का नगर आयुक्त अस्पताल में जायजा ले रहे थे।